गृह निर्माण समिति का मामला: रजिस्ट्री की जांच के लिए पुलिस में शिकायत

गृह निर्माण समिति का मामला: रजिस्ट्री की जांच के लिए पुलिस में शिकायत

देवास।अमिलाभ शुक्ला।

मोती बंगला क्षेत्र के कुछ रहवासी फर्जी ढंग से एक जमीन की रजिस्ट्री हो जाने की शिकायत को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। लोगों ने बताया कि जिन लोगों ने क्रेता-विक्रेता के रुप में रजिस्ट्री की है, उन्हें हम जानते ही नहीं है। लोगों ने बताया कि यह दोनों ही सहकारी समिति के कभी सदस्य भी नहीं रहे जबकि जमीन समिति की है।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि एक फर्जी रजिस्ट्री 21 नवंबर 2019 को हुई है। इस रजिस्ट्री की जानकारी भारतीय गृह निर्माण समिति के सदस्यों को चार फरवरी 2020 को मिली। रजिस्ट्री की फोटोकॉपी मिली है। वर्तमान स्थिति में भारतीय गृह निर्माण समिति परिसमापक है। एसपी कार्यालय पहुंचे लोगों ने बताया कि हमारी जानकारी के अनुसार माजिद अहमद पिता बशीर अहमद शेख कभी भी संस्था का सदस्य नहीं रहा। इसी प्रकार माखनसिंह पिता जुबराजजी निवासी ग्राम इजगिरी तहसील बैरसिया भोपाल भी कभी संस्था का सदस्य नहीं रहा। न ही कभी रहवासियों ने उसे अध्यक्ष बनाया। रजिस्ट्री में बिक्री खत लिख देने वाले का कोई परिचय का भी उल्लेख नहीं है। साथ ही रजिस्ट्री के संबंध में रुपए के लेन-देन का भी उल्लेख नहीं है। लोगों ने कहा कि इस तरह की स्थितियों के चलते इस रजिस्ट्री की जांच की जाना आवश्यक है। साथ ही इस रजिस्ट्री को भी निरस्त किया जाना चाहिए । वहीं रहवासी बाद में रजिस्टार कार्यलय भी गए और मामले को लेकर शिकायत दर्ज की ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews