आबकारी विभाग ने बरामद की 55 लीटर अवैध शराब, 5 आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने बरामद की 55 लीटर अवैध शराब, 5 आरोपी गिरफ्तार

देवास, सोमेश उपाध्याय। उपचुनाव का बिगुल बजने के साथ ही क्षेत्र में आचार सहिंता प्रभावी हो गई है। ऐसे में प्रशासन द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रख कार्रवाई की जा रही है।

सहायक आबकारी आयुक्त विक्रम दीप सांगर ने बताया कि कलेक्टर चन्‍द्रमौली शुक्ला के निर्देशन में देशी, विदेशी मदिरा एवं हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रुप से निर्माण कर विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को वृत्त देवास प्रभारी उपनिरीक्षक महेश पटेल द्वारा अम्बेडकर, प्रतापनगर तथा हॉटपिपल्या विधानसभा के ग्राम बरोठा में 55 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई तथा 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध किये गए है।

विभाग को सूचना मिली थी कि किर्लोस्कर की बाउंडरी के पास से तथा बरोठा तालाब से लगे नाले के किनारे से अलग अलग जगहों से 8 चलित हाथभट्टियाँ चलाई जा रही है। जिसके बाद छापामार कार्रवाई में लगभग 45 लीटर हाथभट्टी मदिरा तथा 400 लीटर महुआ लहान बरामद किया गया। लहान को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया तथा भट्टियों को तहस नहस किया गया। बरामद सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 31000 रुपये है।

इसी प्रकार 29 सितम्‍बर की रात डबलचोकी, बरोठा तथा इनसे लगे आसपास के क्षेत्रों में स्थित होटल/ढाबों पर भी कार्रवाई की गई जिसमें आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 5 प्रकरण पंजीबद्ध कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल तथा नितिन सोनी का सक्रिय योगदान रहा।

प्रशासन द्वारा उपचुनाव के दृष्टिगत शासकीय कार्यालयों व खंबों पर लगे राजनीतिक बैनर पोस्टर भी हटाए जा रहे हैं। वही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आचार सहिंता की मर्यादा का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। इसी कढ़ी में साइबर सेल द्वारा भी सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट इत्यादि पर नजर रखी जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews