कोरोना का कहर, सादगी से निकाली गई महाकाल की सवारी

कोरोना का कहर, सादगी से निकाली गई महाकाल की सवारी

देवास, अमिताभ शुक्ला

कोरोना संक्रमण का असर अब धार्मिक आयोजनों पर भी देखने को मिल रहा है, देवास में निकलने वाली परंपरागत रूप से भादो माह के पहले सोमवार पर सवारी जो कि काफी धूमधाम और भव्य पैमाने पर निकाली जाती थी, मनकामेश्वर सेवा समिति द्वारा इस सोमवार पर सादगी के साथ और सीमित संख्या के साथ निकाली गई।

इस सवारी का जहां लोग पलक पावडे बिछा कर इंतजार करते थे और भगवान की एक छटा पाने के लिए उत्सुक रहते थे, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं को सीमित मार्ग पर ही भगवान दर्शन दे सके। साथ ही यहां पर सभी लोग मास्क पहने हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नजर आए।

मनकामनेश्वर सेवा समिति पुराना बस स्टैंड के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार निकाले जाने वाली सवारी वर्तमान परिदृश्य के चलते इस बार सीमित मार्ग से निकाली गई। सबसे पहले शाम 5:30 बजे भगवान मनकामेश्वर की महा आरती और विधिवत पूजन अर्चन किया गया चौराहे पर किया गया।

भगवान मनकामनेश्वर के मुखोटे को सवारी में पालकी में विराजित किया गया । मंत्रोच्चार के साथ पूजन हुआ , इसके बाद सीमित मार्ग पर से सवारी निकालकर गुना पुणे पुराना बस स्टैंड पर सवारी का महा आरती के साथ समापन किया गया । उक्त सवारी में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल , शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी , पंडित जयप्रकाश शास्त्री , राजेश यादव , मनीष सेन , संजय कहार , अनिल राज सिंह सिकरवार , हिमांशु राठौर , संजय कहार अशोक गोस्वामी , दीपेश कानूनगो सहित आदि अन्य अतिथि गण मौजूद रहे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews