
देवास, सोमेश उपाध्याय। अक्सर पुलिस या सरकारी अधिकारियों पर लापरवाही व काम को टालने की प्रवृत्ति के आरोप की खबर खूब देखी सुनी जाती है। परन्तु इन खबरों के विपरीत ये लोग ऐसे भी कार्य करते है को समाज के लिए उदाहरण बन जाते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण देवास के बागली में देखने को मिला।
भोपाल में लगनी शुरू हुई Sputnik V, एक डोज के देने होंगे इतने रूपए
कांटाफोड़ थाना अंतर्गत बिजवाड़ चौकी के करीब धनतालब घाट पर टैंकर से डीजल रिसने के कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कत आ रही थी। इस कारण वाहन स्लिप होने की आशंका भी थी। किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस के जवानों ने रोड़ के साइड से मिट्टी खोदकर रोड़ पर डाली, जिससे सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहे। सड़क से निकलने वाले राहगीरों सहित आमजनों ने पुलिस जवानों की इस लगन को देख प्रशंसा करते दिखे। इनका वीडियो वायरल होने के बाद टीआई लीला सौलंकी व एसडीओपी राकेश व्यास ने सभी जवानों के कार्य की प्रसंशा की है।
[dgv_vimeo_video id=”573813634″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

