Road Accident In Dewas: डिवाइडर तोड़ ऑटो में घुसा डंपर, 4 की मौत, 2 घायल

Road Accident In Dewas

Road Accident In Dewas News: मध्यप्रदेश के देवास से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर इंदौर-भोपाल बाईपास पर एक डंपर और ऑटो में जबरदस्त टक्कर हुई है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। तेज गति और वाहनों पर कंट्रोल खो जाने के चलते हादसा होने की बात कही जा रही है।

भयानक Road Accident In Dewas

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर भोपाल बाईपास पर तेज गति से आ रहा डंपर डिवाइडर तोड़ते हुए ऑटो में जा घुसा, जिससे ये हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है, जिसमें से ऑटो में सवार मां और दो बेटे समेत डंपर में बैठे हुए एक व्यक्ति की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि सागर की रहने वाली रानी और उनके दो बच्चे रितिक और अंशु जिनकी उम्र 2 और 3 साल थी, इस हादसे का शिकार हो चुके हैं। वहीं दम पर सवार धर्मेंद्र ने भी हादसे में दम तोड़ दिया है। घटना में मृतक महिला का पति सूरज और ऑटो ड्राइवर बबलू घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया दुःख 

इंदौर भोपाल हाईवे पर हुए इस हादसे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि भीषण सड़क हादसे में अनमोल जिंदगियों की आसामयिक मौत की खबर बहुत दुखदाई है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को आघात सहने की शक्ति दे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews