
Dhar Road Accident : धार जिले के गणेश घाट में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए है। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई है। आनन-फानन में स्थानीय रहवासियों द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीयों व 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए धामनोद के अस्पताल भेजा गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज जारी है।
ऐसे हुआ हादसा
दरअसल, गणेश घाट पर इंदौर से धामनोद की ओर जा रहे ट्राले का ब्रेक फेल होने से एक कार को चपेट में लेते हुए यात्री बस से टकरा गया, जिससे यात्री बस आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसी। इस दौरान एक बाइक चालक चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि कार ट्राले और बस के बीच फंसकर चकनाचूर हो गई। वहीं, कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”867118430″]
आगे की कार्रवाई जारी
फिलहाल, धामनोद थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। इधर, मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

