
Dhar News : मध्यप्रदेश के धार से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ताड़ी पीने से सेवन करने से लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 13 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
ग्राम झडामली का मामला
दरअसल, मामला टांडा के ग्राम झडामली का है, जहां रात को परिजनों ने ताड़ी पी थी। जिसे पीते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला काली निवासी खेडली, नषरू निवासी झडामली एवं गज्या निवासी झडामली की मृत्यु हो गई जबकि 13 अन्य लोग उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती है।
[dgv_vimeo_video id=”818271692″]
SP ने कही ये बात
मामले की हर बिन्दू पर सूक्ष्म जांच की जा रही है। साथ ही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके आते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी- मनोज कुमार सिंह, SP, धार
[dgv_vimeo_video id=”818271122″]
धार से मो. अल्ताफ़ की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

