NEET Results : सरकारी स्कूल के 40 बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, हुए नीट में चयनित

dhar students cleared neet exam

धार ,राजेश डाबी। नीट (NEET) परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिये बच्चे लाखों रुपये फीस देकर मंहगी कोचिंग में पढाई करते है , तब जाकर कहीं उन्हे सफलता मिल पाती है। लेकिन नीट (NEET) परीक्षा में धार की प्रतिभा ने कमाल कर दिया है। धार में 40 बच्चों शासकीय स्कूल में ही पढ़ाई करके नीट में सफलता हासिल की है। अब ये डॉक्टर बनकर देश सेवा करेगे। इन बच्चों ने नीट में सफल होकर एक बार फिर ये साबित कर दी कि सफलता किसी की मोहताज नहीं होती , बस जरुरत है लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करने की और सफलता आपके कदमों में होगी।

ये भी पढ़े- NEET Result : अलीराजपुर की निकिता का सपना हुआ पूरा, हासिल किए 655 अंक

धार में आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 40 बच्चों ने नीट(NEET) परीक्षा में सफलता हासिल कर मध्यप्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं धार के उत्कृष्ट विद्यालय ने भी बड़ा नाम कमाया है। नीट(NEET) में सफलता हासिल करने वाले जिले के 40 बच्चों में से 26 बच्चे केवल उत्कृष्ट विद्यालय के ही चयनित हुए है, इसलिये धार का उत्कृष्ट विद्यालय भी प्रदेश में पहला ऐसा विद्यालय बन गया है, जहां से 26 बच्चे नीट (NEET) में सफल हुए है। इतनी बडी सफलता हासिल करने के बाद बच्चें तो खुश है ही , साथ ही स्कूल प्रशासन भी काफी खुश है।

हालाकि इसके लिये स्कूल प्रशासन ने कड़ी मेहनत कर इन बच्चों को नीट (NEET) परीक्षा के लिये तैयार किया है। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य विजय मालवीय बताते है कि वे कक्षा दसवीं के बाद से ही बच्चों को चयनित कर स्मार्ट क्लास के माध्यम से निशुल्क कोचिंग करवाते है , जिसमें स्कूल के शिक्षक ही अलग से बच्चों की तैयारी करवाते है। अब इतनी बड़ी सफलता हासिल करने के बाद उत्कृष्ट विद्यालय और आदिवासी विकास विभाग में खुशी की लहर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews