धार जिला अस्पताल में 4 नवजात की मौत से हड़कंप, परिजनों के गंभीर आरोप

धार जिला अस्पताल में 4 नवजात की मौत से हड़कंप, परिजनों के गंभीर आरोप

धार|राजेश डाबी। मध्य प्रदेश के धार में जिला अस्पताल में शुक्रवार को गहन शिशु चिकित्सा इकाई मैं उपचाररत 4 नवजात बच्चों की एक के बाद एक मौत होने से हड़कंप मच गया । यह सभी बच्चे 1 दिन से लेकर 12 दिन की उम्र के हैं, बच्चों की मौत को लेकर परिजन जहां डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा रहे हैं तो वही जिला अस्पताल के सिविल सर्जन जेपीएस ठाकुर का कहना है, कि चारों बच्चो की अलग-अलग समय में अलग-अलग कारणों से मौत हुई है । जिसमे एक बच्चा निमोनिया का भी शिकार था ।

इधर, परिजनों का कहना है कि दूध पिला कर बच्चे को सौंपा ही था और आधे घंटे के भीतर नर्स ने उन्हें बाहर आकर बताया कि उनके बच्चे की मौत हो गई है । खास बात यह है की गहन शिशु चिकित्सा इकाई में 10 से 12 दिन पहले ही पुराना स्टाफ बदल कर नया स्टाफ रखा है , वही सिविल सर्जन का कहना है की पुराने स्टाफ की लगातार लापरवाहियां सामने आ रही थी जिसके बाद सुधार नहीं हो रहा था इसके चलते राज्य शासन के आदेश के अनुसार स्टाफ बदल दिया गया था । इस पूरे घटनाक्रम में स्टाफ की लापरवाही हो या दूसरा कोई कारण पर आज कई मांओं की गोद सुनी हो गई इसका जवाबदार कौन होगा ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews