धार में फिर एक कोरोना पॉजीटिव मिला, आंकड़ा पहुचा 146

धार में फिर एक कोरोना पॉजीटिव मिला, आंकड़ा पहुचा 146
 धार ।।राजेश डाबी । नगर में अब कोरोनावायरस धीरे- धीरे अपने पैर पसारता जा रहा है ,विगत दिवस जहां 4 कोरोना संक्रमित एक साथ पाए गए थे जिसमें दो नगर के एवं 1 पास के ही ग्राम सिरसौदा का तथा एक पीथमपुर से था जिनका उपचार जारी हैं , वही आज फिर शहर के तिरुपति नगर क्षेत्र से एक 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शहर में सनसनी फैल गई ।।
इस तरह प्रतिदिन लोगों के कोरोनावायरस पॉजिटिव आने से लोगों में चिंता की लकीरें देखने को मिल रही है । धार जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी शाम 5:30 बजे के हेल्थ बुलेटिन में आज 18 लोगों की जांच नेगेटिव आई है ,वही आज फिर 132 रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है । 21 जून तक 2937 टोटल सैंपल भेजे जा चुके हैं , जिसमें 2294 आज तक नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है । जिले में अभी तक 5 लोगों की मौत हुई है ,वही 146 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हुए हैं , अभी तक 130 लोग स्वस्थ होकर हॉस्पिटल से अपने घर की ओर जा चुके हैं।
 फिलहाल धार जिले में 6 मरीज कोरोना पॉजिटिव के भर्ती है ,और 1 मरीज आज का तथा चार पॉजिटिव मरीज इंदौर मे इलाजरत हे । कुल मिलाकर टोटल एक्टिव केस 11 है ,वही अब 390 की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है।ज्ञात हो की धार में ही अब जाँच मशीन लग चुकी है और यही अब जाँच शुरू भी हो चुकी है जिससे रिपोर्ट आने में तेज़ी आई है ।
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews