बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने कुचला, तीन लोगों की मौत

बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने कुचला, तीन लोगों की मौत

धार| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई| जिले के धामनोद (Dhamnod) में शुक्रवार देर रात आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई|

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया। हादसा धामनोद नगर के धार फाटे के समीप हुआ। हादसे में बिखरोन के रहने वाले लकी पिता राजेश, बूटी नाला निवासी रोहित पिता मुकेश और भोलू पिता रमेश की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ये लोग करीब रात 11 बजे धार रोड से लगे हुए फोरलेन पर से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आए अज्ञात वाहन ने इन्हें चपेट में ले लिया। वाहन के नीचे आने से तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews