Dhar News : धार में एक शख्स से 62 लाख की ठगी का मामला आया सामने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमेजन में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार, 80 लोगों को ठगा, कंपनी का फर्जी ज्वाईनिंग लेटर भी खुद करता था तैयार

Dhar News : मध्य प्रदेश के धार जिले में एक परिवार से 62 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। जहां तांत्रिक क्रियाओं, कालसंर्प दोष, धन वर्षा और पारिवारिक समस्याओ से छुटकारा दिलवाने के नाम पर तांत्रिक सहित चार लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। यह ठगी इंदौर के कुख्यात ड्रग वाली आंटी के पति दिनेश जैन के साथ हुई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

पत्नी और बेटे को लेकर था परेशान

दरअसल, मामला धार जिले के मनावर का है। जहां इंदौर के कुख्यात ड्रग वाली आंटी के पति दिनेश जैन के साथ हुई है। बता दें ड्रग कारोबार करते हुए इंदौर पुलिस ने ड्रग वाली आंटी को पकडा था, जिसके बाद से अभी तक वो जेल में ही बंद है। वहीं, मामले में उन दोनों का एक बेटा यश अभी फरार बताया जा रहा है। जिसे लेकर दिनेश जैन जेल मे बंद पत्नी और फरार हुए बेटे को लेकर काफी परेशान रहता था। जिसके बाद पति एक बाबा के पास पहुंचे।

[dgv_vimeo_video id=”779220341″]

ड्रायवर ने मिलवाया था

दिनेश का ड्रायवर नानुराम ने समस्याओं को दूर करने के लिए एक बाबा से मिलने का बोला। जिसके बाद पंकज पाटीदार नाम के एक व्यक्ति बाबा को दिनेष जैन के पास लेकर आया और फिर तांत्रिका क्रियाओं के नाम पर तांत्रिक बाबा सहित चार लोगों ने दिनेश जैन से धीरे-धीरे करके 62 लाख रूपए हड़प लिए लेकिन जब दिनेश जैन को कोई फायदा नहीं हुआ तो उसने पुरी बात फिर पुलिस को बताई। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

SP ने दी जानकारी

मामले में धार SP आदित्यप्रताप सिंह ने बताया कि, करीब दो सालों से तांत्रिक क्रियाओं के झांसे में फंसाकर दिनेश जैन से करीब 62 लाख की ठगी की, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। जिसके बाद मामले में पुलिस ने टीम का गठन कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, SP ने बताया कि पत्नी के जेल में होने से पीड़ित काफी परेशान था इसलिए उनके ड्रायवर नानुराम समस्याओं से निजात दिलाने के लिए वहां ले गया था।

[dgv_vimeo_video id=”779219412″]

धार से मो. अल्ताफ़ की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews