
धार/मोहम्मद अंसार
धार में 108 एंबुलेंस कर्मचारी की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। 108 एंबुलेंस के कर्मचारी कबर सिंह लगातार अपनी ड्यूटी कर रहा था, इसी दौरान जब वो डेहरी से कोरोना वायरस मरीजों को लेकर आ रहा था उसी दौरान उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। एंबुलेंस के ड्राइवर ने उसे पानी पीने के लिए कहा लेकिन उसने पीपीई किट पहन रखी थी इसलिये वो पानी नहीं पी पाया। थोड़ी ही देर में उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उसे धार लेकर आया गया। डॉक्टरों ने उसकी पीपीई किट फाड़कर चेकअप किया और उसे तुरंत इंदौर रेफर कर दिया गया। लेकिन शनिवार सुबह उसकी मौत हो चुकी है। कलेक्टर श्रीकांत बनोट एवं सीएमएचओ ने कहा है कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार उसके परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

