धार में सामने आया एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज

धार में सामने आया एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज

धार।। राजेश डाबी । जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है| उक्त कोरोना पीड़ित व्यक्ति पुलिस विभाग से जुड़ा है तथा वह पुलिस के रेडियो विभाग में कार्यरत है , जिला प्रशासन के मुताबिक वह 21 मार्च को धार आए थे तब से यही हैं तथा प्रशासन द्वारा उनके मोबाइल के माध्यम से पूरे रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है कि वह कितने लोगों के संपर्क में थे तथा कितने लोग उससे प्रभावित हो सकते हैं|

धार में अब तक 2 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनका उपचार जारी है | इस दौरान प्रशासन द्वारा बड़ी तादाद में संक्रमण के अंदेशे के चलते लोगों के टेस्ट करवाए गए जिनमें कई रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा कई रिपोर्ट अभी आना बाकी है| वही एहतियातन प्रशासन द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं जिसके चलते सख्ती से जिले भर में लॉक डाउन पालन करवाया जा रहा है एवं लोगों को बार-बार सतर्क भी किया जा रहा है

संक्रमित व्यक्ति पुलिस विभाग के रेडियो वायरलेस में आरक्षक के रूप में पदस्थ था तथा 8 अप्रैल से जिला अस्पताल में भर्ती था जिनकी आज रिपोर्ट पोसिटिव आई है। उक्त मरीज धार के जानकीनगर निवासी है , पुलिस प्रशासन द्वारा स्वास्थ विभाग से उनके स्टाफ के साथियों की स्क्रीनिंग की जा रही है तथा क्षेत्र सील कर बड़े स्तर पर स्क्रिनिग की तैयारी की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews