Dhar News: BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- MP में बहुमत से होगी जीत

Dhar News: BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- MP में बहुमत से होगी जीत

Dhar News : मध्यप्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है। जिसे लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके लिए नेता, विधायक, सांसदों द्वारा लगातार दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने धार पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन मुलाकात भी की। उनका यह दौरा आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर देखा जा रहा है। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव यादव, राज्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित कई बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनता भाजपा के साथ है- विजयवर्गीय

इस सम्मेलन के दौरान उनका बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी दो तिहाई से अधिक बहुमत से जीत हासिल करेगी। आगे उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और कमलनाथ हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है क्योंकि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया था लेकिन अब जनता भाजपा और पीएम मोदी के साथ है क्योंकि हमने जो कहा है वो करके दिखाया है। इस संदर्भ में हम कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर आने वाले चुनाव की रणनीति बनाएंगे।”

[dgv_vimeo_video id=”815818498″]

“कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को दिया धोखा”

आगे उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस ने मंदसौर की सभा में कहा था कि मेरा मुख्यमंत्री किसानों का कर्जा माफ नहीं करेगा तो मैं मुख्यमंत्री बदल दूंगा लेकिन कमलनाथ सत्ता में 15 महीने रहने के बावजूद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किए। वहीं, बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगार भत्ता देने की बात कही थी परंतु इस वादे को भी पूरा नहीं किया गया।”

[dgv_vimeo_video id=”815818374″]

धार से मो. अल्ताफ़ की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews