
Dhar Road Accident : धार जिले में हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। आएदिन ऐसी घटनाएं सामने आती है, जब यह सुनने को मिलता है कि सड़क दुर्घटना में लोगों की जानें जा रही हैं। जिसका एक ताजा मामला आ ही सामने आया है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर ओंकारेश्वर नहर में जा गिरी। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक बच्चा लापता हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस
दरअसल, यह हादसा धरमपूरी के समीप ग्राम जामनिया का है। बता दें कि दुर्घटना में 6 लोगों में से दो महिलाओ की मौत हो गई। एक लापता है जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लापता बच्चे की तलाश जारी
वहीं, पुलिस व एनडीआरएफ की टीम लापता बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

