Dhar News : मध्य प्रदेश के धार जिले में कांग्रेस कमेटी के आव्हान के बाद विधानसभा सीटों के पार्टी प्रत्याशियों के समर्थकों ने EVM स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। दरअसल, मुख्यालय स्थित पॉली टेक्निकल कॉलेज में 3 दिसंबर को मतगणना होना है। जिसे लेकर ईवीएम में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए जिले की सातों विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन स्ट्रांग रूम पर नजरे लगाए बैठे है। साथ ही स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सीसीटीवी से अंदर की गतिविधियों को देख रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”888206461″]
कांग्रेस समर्थकों ने कही ये बात
वहीं, कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि हम मत पेटियों की सुरक्षा में बैठे है ताकि किसी तरह कहीं कोई गड़बड़ी न हो जाए। इसलिए हम सुरक्षा के हिसाब से यहां बैठे हैं। हमारे साथ यहां बदनावर विधानसभा, धार विधानसभा, सरदारपुर विधानसभा और मनावर विधानसभा के लोग भी बैठे हुए है। हम 24 घंटे बैठते है रात के समय कुछ लोग सो जाते है और कुछ जागते हैं। बता दें कि साल 2018 के चुनाव में एक बार चोट खा चुके हैं। हम एक वोट से चुनाव जीते थे लेकिन हमें चुनाव हराया गया था। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट से जीतकर आए थे और फिर बालमुकुंद भैया विधायक बने थे। इसलिए हमे अंदेशा है कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी हद तक गिर सकती है।
[dgv_vimeo_video id=”888204461″]
मो. अल्ताफ़, धार
