
Dhar News : धार जिले के हटवाडा इलाके में स्थित इमामबाडा के अतिक्रमण के खिलाफ सांस्कृतिक धरोहर रक्षा समिति एवं हिन्दू जागरण मंच ने आज रैली निकाली। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जिसके बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। सांस्कृतिक धरोहर रक्षा समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने साल 1977 में 15 दिनों के लिए भवन उपयोग करने के लिए सशुल्क अनुमति दी थी लेकिन तब से लेकर आज तक इस भवन को खाली नहीं किया गया।
[dgv_vimeo_video id=”857460727″]
कलेक्टर ने कही ये बात
अब प्रशासन से सांस्कृतिक धरोहर रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने मांग की है कि यहां से इमामबाडा खाली किया जाए। वहीं, इस पूरे मामले में कलेक्टर प्रियांक मिश्रा का कहना है कि यह मामला अभी उनके सामने आई है और जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी। साथ ही, शहरवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। यदि उल्लंघन पाया गया तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसमें पीडब्लयू द्वारा जो नोटिस जारी की गई है उसमें क्या जवाब मिला है। जिसके बाद ही आगे की कोई भी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से इस दौरान पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
[dgv_vimeo_video id=”857459237″]
[dgv_vimeo_video id=”857459066″]
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

