धार के विवादित भोज शाला में पहुंचे भक्त, निकाली गई मां सरस्वती की शोभा यात्रा

Dhar

Dhar News: मध्य प्रदेश के धार जिले में महाराजा भोज स्मृति वसंत उत्सव समिति की तरफ से चार दिवसीय वसंत उत्सव का शुभारंभ किया गया। जहां विवादित भोजशाला में बुधवार सुबह सूर्योदय के साथ ही यज्ञशाला में हवन और मां सरस्वती की पूजा अर्चनी की गई। इस दौरान सुबह से ही मां सरस्वती के दर्शन एवं यज्ञशाला में आहुति देने वाले भक्तो की भारी भीड़ भोजशाला पहुंची।

निकाली गई मां सरस्वती की शोभायात्रा

यज्ञशाला में आहुति देने वाले भक्त लंबी कतार में लगकर अपनी आहुति दे रहे थे। वहीं महाराजा भोज स्मृति वसंत उत्सव समिति द्वारा सुबह उदाजी राव चौराहा लालबाग से मां सरस्वती की शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के प्रमुख मार्गों से हो कर भोजशाला पहुंची। इस दौरान शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरूष भक्तों ने भाग लिया।

[dgv_vimeo_video id=”912890515″]

धार से मो. अल्ताफ की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews