पिकअप और बाइक में आमने सामने की टक्कर, हादसे में टीआई की मौत

पिकअप और बाइक में आमने सामने की टक्कर, हादसे में टीआई की मौत
  1. धार, राजेश डाबी| धार जिले (Dhar District) के बदनावर (Badnawar) में 4 किमी दूर पेटलावद रोड पर डोकलियापाड़ा गांव स्थित नागेश्वर धाम के पास सड़क हादसे (Road accident) में सीआईडी थाने के टीआई की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी को हाथ समेत अन्य जगह गंभीर चोट आई है। लोगों ने पुलिस की मदद से उनकी पत्नी को अस्पताल (Hospital) पहुँचाया, जहां उनका इलाज जारी है|

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह बदनावर के पास हुए सड़क हादसे में उज्जैन सीआईडी थाने में पदस्थ टीआई हीरालाल मेड़ा की मौत हो गई है। वहीं, उनकी पत्नी के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। दोनों बाइक से झाबुआ जिले के सरदारपुर जाने के लिए निकले, तभी सरदारपुर से बदनावर की ओर आ रही एक पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि टीआई बाइक से उछलकर पत्नी समेत दूर जा गिरे। लोगों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी| मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को बदनावर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने टीआई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews