धार की बेटी अनम खान ने रचा इतिहास, एशियन ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक, स्वदेश लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

धार की बेटी अनम खान ने रचा इतिहास, एशियन ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक, स्वदेश लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

Dhar News : धार की ग्रेपलिंग खिलाडी अनम खान ने एशियाई ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप मे दो गोल्ड मेडल हासिल कर धार सहित पूरे देश का नाम रोशन किया है, गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद धार पहुँची अनम खान का लोगो ने जमकर स्वागत किया।

यह है मामला

इंदौर नाके से राजवाडा चौक तक विशाल चल समारोह निकाला गया और लोगो ने जगह जगह फूलो से अनम खान का स्वागत किया, कजाकिस्तान मे आयोजित हुई इस प्रतियोगिता मे अनम खान मे दो गोल्ड मेडल जीतकर बडी सफलता हासिल की है, उनकी इस सफलता का श्रेय वे माता पिता और कोच अनू पाल को दे रही है। वही माता पिता और कोच भी अनम खान की सफलता से अब काफी खुश है।

[dgv_vimeo_video id=”839773463″]

[dgv_vimeo_video id=”839773910″]

[dgv_vimeo_video id=”839774171″]

अनम खान के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे है और सभी ओलंपिक को लेकर सपना देख रहे है, वही ग्रेपलिंग जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी का कहना है कि बीजेपी सरकार की खेल नीतियो के कारण भारत के खिलाडी अब विश्व मे नाम रोशन कर रहे है।

धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”839772770″]

[dgv_vimeo_video id=”839775055″]

[dgv_vimeo_video id=”839775499″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews