मॉब लीचिंग मामले में पुलिस ने जारी किए 30 आरोपियों के फोटो, 10 हज़ार का इनाम घोषित

मॉब लीचिंग मामले में पुलिस ने जारी किए 30 आरोपियों के फोटो, 10 हज़ार का इनाम घोषित

राजेश डाबी/धार। जिले के मनावर थाना क्षेत्र के बोरलाई में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के 6 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है,  इसके अलावा तमाम आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने इस मामले में घटना में शामिल लोगों के वीडियो फुटेज के आधार पर 30 से ज़्यादा आरोपियों के फोटो जारी किए हैं और हर आरोपी पर 10-10 हज़ार का इनाम भी घोषित किया है। साथ ही 3 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं  जहां  कोई भी व्यक्ति जो इन्हें जानता हो वो इनके बारे में सूचना देकर पुलिस की सहायता कर सकते हैं।

पुलिस पिछले तीन दिन से घटना के आरोपियों की खोजबीन में लगी हुई है और आज आरोपियों के फोटो जारी करने के साथ ही एक एडवाइज़री भी जारी की है  जिसमें लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और इस तरह के किसी भी मामले में संयम से काम ले। इसी के साथ गिरफ्तार किये गए भाजपा नेता के किसानों को भीड़ से बचाने वाले वीडियो सामने आने के सवाल पर कहा कि इसकी जांच अभी जारी है और बाकी वीडियो की सहायता से जो भी जांच रिपोर्ट आएगी उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। वही मनावर टीआई के सोशल मीडिया पर छलकते दर्द के सवाल पर भी जिला पुलिस अधीक्षक ने जांच की बात कही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews