कोरोना के बढ़ते कहर के बीच ये युवा कर रहा ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ

कोरोना के बढ़ते कहर के बीच ये युवा कर रहा ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ

धार ।राजेश डाबी ।

21 दिनों के लोक डाउन के चलते पूरे भारत में लोग इसका पालन कर रहे हैं। सभी जगह पर प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं और लोगों को घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं ।कहीं पर सख्ती से लोगों को समझाया जा रहा है तो कहीं पर नित नए-नए प्रयोग करके लोगों को समझाया जा रहा है , फिर भी लोग अपने घरों को छोड़कर सड़कों पर आ रहे हैं जिनमें कुछ मौज मस्ती के लिए आ रहे हैं या कुछ मजबूरी में आ रहे हैं। वहीं कहीं कहीं मजदूर भी पलायन करते हुए नजर आ रहे हैं जिनकी व्यवस्था प्रशासन द्वारा सुचारू की जा रही हे ।। वही पत्रकार भी अपना फर्ज निभाते हुए सुरक्षित तरीके से कवरेज में लगे हुए हैं और परेशान लोगों की सेवा करते हुए नजर आ रहे हैं ।। इसी क्रम में धार शहर में कई सामाजिक संस्थाएं खाने पीने की व्यवस्था कर रही है। इसी बीच नगर का एक युवक राजू डोड एक ऐसी सेवा में लगा है जो सबसे हटकर है ।यह युवक लगातार पिछले 5 दिनों से लोगों के घरों के आंगन में जाकर के कंधे पर एक मशीन लेकर के फव्वारा हाथ में लेकर लोगों के घरों को सैनिटाइज कर रहा है ।इसके साथ ही संक्रमित होने जैसी जगहों पर सेनेटाइज़ कर रहा है । इसी क्रम में आज राजू डोड ने एक अनोखा बीड़ा उठाया है उनके अनुसार आज वह सिर्फ चौराहे चौराहे और जगह जगह बैठे सेवा दे रहे कर्मचारियों एवं पुलिस प्रशासन के लोगों की बैठने वाली जगह को और उनके हाथ में जो डंडे हैं उन्हें और उनके वाहनों को सैनिटाइज कर रहा है इसके साथ ही फील्ड में नजर आ रहे पत्रकारों के वाहनों एवं उनके बेग तथा उनकी आईडी को यह युवक सेनीटाइज कर रहा है ।इसके साथ ही धार के फोरलेन पर आने जाने वाले वाहनों को सेनीटाइज कर रहा है तथा चौराहे पर उतरने वाले यात्रियों के हाथों पर सेनेटइज़ से धुलवाकर उनके वस्त्रों पर सैनिटाइज किया जा रहा है ,जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों में संक्रमण वही खत्म हो जाए ।खास बात यह है कि इस सैनिटाइज का केमिकल वह घर पर ही तैयार कर रहा है । जो दिन भर मैं लगभग 50 से 100 लीटर का छिड़काव कर रहा है ।उसने बताया कि इसकी विधि बहुत ही सरल है उक्त सेनीटाइज बनाने में 15 लीटर पानी में 1 kg नीम की पत्ति ,200 gmतुलसी के पत्ते ,100 gm देसी कपूर और उसमें 15 मेडिकल कैप्सूल, 100 gm फिटकरी और 250 gm एलोवेरा के घोल को उबालकर उसे छान लिया जाता है फिर उसमे 1लीटर फिनाइल डाल दिया जाये तो सेनेटाइजर तैयार हो जाता है । इसके अलावा हर शहर में कई समाज सेवा संस्थान अपने अपने कार्य क्षेत्र में विभिन्न सेवाएं दे रही है इन सभी के जज्बे को एमपी ब्रेकिंग पोर्टल न्यूज़ सलाम करता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews