अवैध शराब की पेटियों से भरा ट्रक पकड़ाया, लाखों में कीमत

अवैध शराब की पेटियों से भरा ट्रक पकड़ाया, लाखों में कीमत

धार।मोहम्मद अंसार।

धार जिले के धामनोद में रविवार को नगर के खलघाट बायपास स्थित चैराहे से अवैध शराब भरकर ले रहे ट्रक को मुखबीर की सूचना के बाद पुलिस ने पकड़ा। जाँच करने पर पुलिस ने जब उसमें देखा तो पुलिस की आँखें फटी की फटी रह गई। इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन बिना किसी राजनैतिक मदद और शराब माफियाओं की दबंगता के बगैर संभव नहीं हो सकता है। इसके पहले भी आबकारी विभाग धरमपुरी द्वारा मुखबीर की सूचना के बाद ही एक कंटेनर को पकड़ा था, जिसमें अवैध शराब भरी हुई थी जो पड़ोसी राज्य गुजरात पहुँचाई जा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शनिवार की रात में ही मुखबीर ने सूचना दी थी कि देर रात्रि में अवैध रुप से शराब लेकर ट्रक क्रमांक पीबी 06 एवी 3475 इन्दौर की ओर से महाराष्ट्र की ओर जा रही है। धामनोद के समीप फुटी तीराहे बायपास देर रात से आँखें गढाये बैठी पुलिस को अल सुबह कामयाबी मिली और ट्रक को आता देख उसे रोका। वाहन से चालक इस्तिहाक पिता मोहम्मद हारुन निवासी पालघर (महाराष्ट्र) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ करने पर उसके पास इस अवैध शराब के परिवहन संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं पाये गये। जब पुलिस आरोपी सहित ट्रक को थाने लाई तो उसकी तिरपाल खोलने के बाद पुलिस की आँखें फटी की फटी रह गई। पहले तो पुलिस को शक था कि शराब कम मात्रा में होकर दुसरा सामान होगा। मगर जब इसे खाली कराया गया तो पुरी ट्रक ही शराब की पेटियों से भरी पाई गई। ट्रक खाली कराने के दौरान इन शराब माफियाओं की चालाकी भी सामने आई। शराब से भरा वाहन कहीं भी खड़ा रहे परन्तु उसमें से शराब की गन्ध किसी को ना आ सके इसके लिए माफियाओं ने शराब की पेटियों को ट्रक में जमाने के दौरान फिलाईन का पाउडर भी बीच बीच में डाल रखा था जिससे उसमें से केवल फिलाईन की गन्ध ही आती रहे और शराब आसानी से निकल जावे।

हाईवे से निकती है ट्रकें –
राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 3 होने के कारण यहाँ से रोजाना हजारों ट्रक गुजरते हैं परन्तु हर ट्रक की जाँच कर पाना पुलिस के बस की बात नहीं है। पुलिस को तो बस मुखबीर की सूचना के बाद ही ऐसे ट्रकों को रोकना होता है जिसमें दो नम्बर का माल या अवैध रुप से शराब, गौ वंश आदि का परिवहन किया जाता रहा हो। पुलिस तो केवल मुखबीर के इशारों पर ही काम करती है। जबकि इस मार्ग से कई बड़ी अवैध सामानों की सप्लाई भी रात के अंधेरे में चलती रहती है।
दिन भर लगा पेटियाँ खाली कराने में –
सुबह से पकड़े शराब वाहन को खाली कराकर थाना परिसर में बने गोदाम में रखवाने में पुलिस को पुरा दिन लग गया। बताया जा रहा है कि इस ट्रक के अन्दर से एक ही ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब की पेटिया मिली है। जिनकी यूँ तो संख्या करीब 1100 पेटी बताई जा रही है। इनमें 400 पेटियों के क्वाटरों पर क्रेजी रोमियो विस्की का लेबल लगा हुआ है, बाकि की पेटियों पर कोई लेबल नहीं लगा हुआ है। परन्तु बगैर लेबल वाली शराब उसी तरह की है।

अभी पुछताछ बाकी –
अवैध शराब को लेकर जा रहे चालक से अभी पुरी तरह से पुछताछ होना बाकी है। पुलिस पुछताछ के बाद और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावनाएँ लग रहे हैं। आखिर बिना लेबल लगी शराब क्यों भेजी जा रही थी। क्या शराब माफिया अपने ब्रांड और अपनी किमत में बेचने के लिए बगैर लेबल लगी शराब बुलाते है। शराब कहाँ से कहाँ लेकर जाना थी।
– दिलीपसिंह चौधरी, थाना प्रभारी धामनोद।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews