Dhar News : अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार

arrest

Dhar News : धार जिले की पीथमपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 16 हजार रूपए 4 लाख के सोने चांदी के जेवर सहित धारदार हथियार और औजार बरामद किए है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग पीथमपुर में पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे है, इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने पेट्रोल पंप के पीछे अचानक दबिश दी जिसमें पुलिस ने 5 आरोपियों आकाश, बादरिया, धर्मेंद्र, अनिल और रगन को धर दबोचा।

सीएसपी पीथमपुर तरूणेन्द्रसिंह बघेल ने बताया कि जब पकड़े गए आरोपियों के बारे में पता किया गया तो ये शातिर चोर गिरोह के सदस्य निकले जिन पर कई आपराधिक प्रकरण भी दर्ज है। यह गिरोह मध्य प्रदेश के साथ ही गुजरात एवं अन्य राज्यों में भी बडी वारदातों को अंजाम दे चुका है। पकड़े गए 5 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और अब वह आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”824099297″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews