
Dhar News : मप्र में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है पुलिस की नजर अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर है, पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत कर दिया है, इसी के चलते धार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, पुलिस एक ट्रक में ले जाई जा रही 1450 पेटी शराब पकड़ी है शराब प्रीमियम क्वालिटी की है, आरोपी इसे परमिट का उल्लंघन कर ले जा रहे थे, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है ।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस का बड़ा एक्शन
एडिशनल एसपी डॉ इन्द्रजीत बाकलवार के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा हुआ एक ट्रक धार से होकर निकलने वाला है, इसी सूचना के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस और यातायात थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इंदौर नाका क्षेत्र से अवैध शराब से भरे ट्रक को रोका।
ट्रक में भरी 1450 पेटी प्रीमियम क्वालिटी अवैध शराब जब्त
पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 1450 पेटी अवैध महंगी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी, जब ट्रक में बैठे दो लोगों से शराब के सम्बन्ध में आवश्यक दस्तावेज मांगे तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए उनसे शराब का परमिट माँगा गया तो उसमें भी उल्लंघन दिखाई दिया, पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर विषाल और राणा को गिरफ्तार कर लिया है।
ट्रक ड्राइवर और क्लीनर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
एडिशनल एसपी डॉ. इंद्रजीत बाकलवार ने बताया कि अवैध शराब से भरा ट्रक महाराष्ट्र के औरंगाबाद से राजस्थान के कोटा जा रहा था तभी इंदौर नाका इलाके से इसे पकड़ा गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और अब वह आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ने जब्त शराब और ट्रक की कुल कीमत 72 लाख 80 हजार रुपये बताई है ।
[dgv_vimeo_video id=”859714331″]
धार से मो. अल्ताफ़ की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

