
Dhar Election News : धार जिले की नगर पालिका, राजगढ नगर परिषद और धरमपुरी नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुए। धार नगर पालिका में बीजेपी की अध्यक्ष चुनी गई, वहीं राजगढ और धरमपुरी नगर परिषद में कांग्रेस की अध्यक्ष निर्वाचित हुई।
दो कांग्रेस व एक भाजपा ने जीती
बता दें कि धार नगर पालिका परिषद से बीजेपी की ओर नेहा महेश बोडाने और कांग्रेस की ओर से मीना शांतु डोड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में खड़ी हुई थी। बीजेपी की नेहा बोडाने को 19 मत मिले जबकि कांग्रेस की मीना डोड को 10 मत मिले। वहीं एक मत निरस्त भी हुआ। इसी प्रकार राजगढ नगर परिषद में कांग्रेस की सवेरा महेश जायसवाल बीजेपी की रितु सोनी को हराकर अध्यक्ष बनी। वहीं धरमपुरी नगर परिषद में कांग्रेस की निक्की जियाउल हक ने बीजेपी की अंशु कमलेश जायसवाल को हराकर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष अपने अपने शहर का विकास करवाने का दावा कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”798099752″]
गौरतलब है कि जिले की 9 निकायों में से 8 पर चुनाव प्रक्रिया हो चुकी है। जिसमें भाजपा व कांग्रेस के पास 4-4 परिषद के रूप में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद बन चुके हैं। धार, मनावर, कुक्षी व डही में भाजपा का कमल खिला तथा राजगढ, धामनोद, धरमपुरी व सरदारपुर में कांग्रेस विजय हुई है। अब एक माञ पीथमपुर औधोगिक नगरी में चुनाव होना बाकी हैं।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”798099250″]
