Dhar News : ठेकेदार ने मजदूरों से की मारपीट, मामला दर्ज

Dhar News : ठेकेदार ने मजदूरों से की मारपीट, मामला दर्ज

Dhar News : पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर तीन में स्थित जेके इंडस्ट्री शराब कंपनी के श्रमिकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पिकअप वाहन में कुछ लोग तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं।

यह है पूरा मामला

आपको बता दें कि पिकअप वाहन में आदिवासी समाज के श्रमिक मजदूरी के लिए शराब फैक्ट्री में काम करने के लिए धार के नालछा से पीथमपुर की शराब फैक्ट्री में मजदूरी के लिए रोज आते जाते हैं। वही शराब फैक्ट्री के ठेकेदार से मजदूर की बात को लेकर इन आदिवासी समाज के मजदूरों से विवाद हो जाता है। शराब फैक्ट्री का ठेकेदार अपने दोस्तों को बुला लेता है। जैसे ही मजदूर फैक्ट्री से पिकअप वाहन में काम करके बाहर निकलते हैं। रास्ते में रोककर ठेकेदार के आदमी पिकअप वाहन पर लाठी-डंडे लोहे की रॉड से पिकअप वाहन पर हमला कर देते हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। वीडियो देख कर आदीवासी जय संगठन कार्यकर्ता थाने पर पहुंच जाते हैं। और एफआई आर दर्ज करवाने की मांग करने लगते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”841198701″]

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी समीर पाटीदार द्वारा एफ आई आर दर्ज कर वीडियो के आधार पर दो लोगों की पुष्टि करके गिरफ्तार कर लेते हैं। जबकि अन्य लोग अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं इस घटना में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि शराब कंपनी में ठेकेदार लोकल होने के कारण आए दिन रंगबाजी करता है। एवं मजदूरों से डरा धमकाकर काम करवाता है। पूर्व में भी इस तरह की कई बार शिकायतें भी हो चुकी है। वही जय संगठन इस मामले को लेकर एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”841198854″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews