Dhar News : बाग वन परिक्षेत्र में मृत मिली मादा तेंदुआ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Dhar News : बाग वन परिक्षेत्र में मृत मिली मादा तेंदुआ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Dhar Forest Range : धार जिले के बाग में आज एक मादा तेंदुए की मौत होने का मामला सामने आया है। दरअसल बाग वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगल में आज सुबह जब ग्रामीण अपने खेत पर जा रहे थे तभी उन्हें वहां एक तेंदुआ मरा हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।

यह है मामला

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मृतक तेंदुए का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं इस पूरे मामले में वन विभाग के अधिकारियों को कहना है कि तेंदुए की मौत बीमारियों की वजह से हुई है क्योंकि तेंदुए की आंतेडिया सिकुडी हुई थी और उसके पेट में भी पानी भरा हुआ था

वन विभाग के एसडीओ संतोष रनशोरे ने बताया कि आज जब उसको देखा तो उसकी मृत्यु हो गई और पोस्टमार्टम कराने पर यह पता चला कि उसकी आंतेडिया सिकड़ी हुई थी और शरीर में पानी भरा हुआ था, तो कोई बीमारी की वजह से उसकी मौत हुई है। गर्भवती होने की पुष्टि तो नहीं हुई है, पोस्टमार्टम में पीटस नहीं मिला है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”780420711″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews