Dhar News : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दीं लपटें

Dhar News : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दीं लपटें

Dhar Fire News : धार जिले के पीथमपुर थाना सेक्टर 3 के अंतर्गत स्थित प्लास्टिक के दाने बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास की फैक्ट्रियों को एहतियात के तौर पर खाली करवाया गया। वही आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दूर दूर तक धुआँ के गुब्बारे आसमान में देखे गए। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब 7 दमकल की गाड़ियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

यह है पूरी घटना

पीथमपुर सेक्टर 3 के सब इंस्पेक्टर ब्रह्मानंद चौहान ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई। और करीब 7 दमकल की गाड़ियों की मदद से आग को किसी तरह काबू पाया गया है। फिलहाल आग किन कारणों से लगी है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वही आग लगने से कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी फिलहाल नहीं हो पाया है। फिलहाल आग पूरी तरह कंट्रोल में है कोई जनहानि नहीं हुई है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”809460308″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews