Dhar News : विकास यात्रा में ग्रामीणों के सवाल सुन भड़के पूर्व विधायक, कांग्रेस विधायक ने यात्रा पर कसा तंज

Dhar News : विकास यात्रा में ग्रामीणों के सवाल सुन भड़के पूर्व विधायक, कांग्रेस विधायक ने यात्रा पर कसा तंज

Dhar Vikash Yatra News : धार जिले में सरदारपुर तहसील के ग्राम कजरोटा में विकास यात्रा के दौरान पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया वहां के लोगों का धमकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल इन दिनों धार जिले में विधानसभा स्तर पर विकास यात्रा निकल रही है।

यह है मामला

बता दें कि रविवार को विकास यात्रा ग्राम कजरोटा पहुंची जहां नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना में कजरोटा सहित आसपास के गांवों को शामिल नहीं करने से नाराज लोगों ने यात्रा का विरोध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने यात्रा का विरोध कर दिया। ऐसे में पूर्व विधायक भूरिया और लोगों के बीच बहस भी हुई। मंच से ही पूर्व विधायक भूरिया लोगों को पंडाल में बुलाते नजर आए और कहा कि पांच साल में एक रुपया नहीं दिया। अब सून हमने क्या-क्या किया देखो, इस बीच एक शख्स कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि सीएम ने यहां पर आकर घोषणा की थी..इस बीच व्यक्ति की बात काटते हुए दोबारा पूर्व विधायक भूरिया कहते दिख रहे है कि पक्का करेंगे, तेरे कहने से नहीं करेंगे, तुम बैठ जाओ..मैं बोल रहा हूं तू तूकारे से कि तू बैठ जा उसी में भलाई है।

[dgv_vimeo_video id=”800304552″]

[dgv_vimeo_video id=”800305930″]

वर्तमान विधायक ने कसा तंज

वहीं सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने इस विकास यात्रा को विवाद यात्रा बताते हुए कहा की जो पूर्व वेलसिंह भूरिया ने झूठे भूमिपूजन किए कजरोटा में उस काम की जब याद दिलाती है जनता, तो जनता का ठीक से जवाब नहीं दे पाते। ये सरदारपुर जनता का अपमान है। ये विकास यात्रा नहीं एक तरह से विवाद यात्रा बनकर रह गई है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”800304840″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews