
Dhar News: मध्यप्रदेश के धार जिले के नगर पालिका सीएमओ निशिकांत शुक्ला के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही सीएमओ के खिलाफ मोर्चा भी खोला है। नगर पालिका का घेराव कर हंगामा खूब हंगामा किया गया है और सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने शहर कोतवाली पहुंचकर CMO के खिलाफ एक आवेदन पत्र भी भर दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”797049385″]
सफाई कर्मचारियों ने लगाएं ये आरोप
सफाई कर्मचारियों ने सीएमओ पर गालियां देने, अभद्र भाषा का उपयोग करने और दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए है। सफाई कर्मचारी सिंधु कोड़े ने बताया कि सीएमओ को कर्मचारियों ने बात करने का तरीका नहीं पता। कर्मचारी के काम करने के बाद भी वो गालियां का उपयोग करते हैं। वेतन की मांग करने पर काम पर ना आने की बात कही जाती है। सफाई कर्मचारियों के यह भी कहा कि यदि आगे कोई एक्शन नहीं होता तो वो हड़ताल करेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”797050266″]
सीएमओ ने कहा
नगर पालिका सीएमओ निशिकांत शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों को कोई गलतफहमी हुई है। जिसे बातचीत कर जल्द दूर कर लिया जाएगा। उन्होनें कहा कि उनके और कर्मचारियों के बीच गालियों और अभद्र भाषाओं जैसी कोई बात नही हुई है। उन्होनें आगे कहा कि वो इस बात की चर्चा करके समस्या का हल निकलेंगे।
धार से मो अल्ताफ की रिपोर्ट

