Dhar News : पड़ोसी ने व्यापारी को फंसाने की नीयत से रखा था अवैध मादक पदार्थ, आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार करने के बाद सारे आरोपियों ने घटना को स्वीकार कर लिया है। उसकी पुलिस रिमांड लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Dhar News : मध्य प्रदेश के धार जिले में 5 जुलाई को श्याम ऑटो पार्ट्स के यहां से मिले 1 किलो 198 ग्राम अवैध गांजा, 21 ग्राम अवैध एम.डी. पावडर, 2 अवैध ब्राउन शुगर और 5 नग अल्फा जोल टैबलेट के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसका आज पुलिस ने मामले का खुलासा किया गया। दरअसल पूरा मामला आपसी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि 5 जुलाई को श्याम ऑटो पार्ट्स के यहां से मिले अवैध गांजा, एमडी पॉवडर, ब्राउन शुगर सहित मुखबिर की सूचना के आधार पर बरामद कर एनडीपीएस की कार्रवाई की गई थी। लेकिन पुलिस को शक था कि जिस घर से अवैध पदार्थ मिले है उन्हें कहीं न कहीं फंसाया जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर को बुलाकर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो मुखबिर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 5 तारीख को कोतवाली थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर एक एनडीपीएस की कार्रवाई की गई थी। जैसे ही हमारी एनडीपीएस की जप्ती हुई थी पुलिस को ये संदेह हुआ जिसके घर से जप्ती हुई है उसको कहीं न कहीं फंसाया जा रहा है। जैसा उनको देख कर लग रहा है, बात करके लग रहा है। साथ ही किसी व्यक्ति को फंसाने की बात करेगा वह अच्छी बात नहीं है। जिस तरह से गलत ढंग से उसको फंसाने का प्लान किया गया है उस समस्त धाराओं को लगाकर हमने हरीश को, धीरज और फैजल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद सारे आरोपियों ने घटना को स्वीकार कर लिया है। उसकी पुलिस रिमांड लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews