Dhar News : अवैध हथियार के साथ एक आरोपी पकड़ा, जाँच में जुटी पुलिस

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Dhar News : मध्य प्रदेश के धार जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने मौत के इन सौदागरों के पास से 5 देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस जब्त किए है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

यह है मामला

बताया जा रहा है कि धामनोद थाना पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार की तस्करी कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर धामनोद थाना पुलिस ने लाल बाग़ इलाके में घेराबंदी कर युवक को धरदबोचा। पुलिस ने इसके पास से 5 देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए है।

पुलिस ने पकडे गए युवक दीपक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और वह अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”861221848″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews