Dhar News : अवैध शराब से भरे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, 2 गिरफ्तार

Dhar News : अवैध शराब से भरे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, 2 गिरफ्तार

Dhar News : धार जिले के गणपति घाट से पुलिस ने अवैध शराब से भरे ट्रक को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 41 लाख की शराब जब्त की है।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, धामनोद के गणपति घाट पर अवैध शराब से भरे ट्रक ने एक दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी जिसके बाद धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची तो तलाशी के दौरान एक ट्रक से लहसुन के नीचे भारी मात्रा में अवैध शराब मिली।

[dgv_vimeo_video id=”843265413″]

पुलिस ने ट्रक से 41 लाख की 920 पेटिया बरामद कर दो आरोपियों सद्दाम और मोहसिन को हिरासत में लिया है पुलिस ने आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और अब इनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”843265679″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews