यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का पीथमपुर में विरोध तेज, कांग्रेस ने दिया धरना प्रदर्शन, पीसीसी चीफ बोले – आने वाली पीढ़ी को भुगतने होंगे बुरे परिणाम

भोपाल में स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में बीते 40 वर्ष से रखे मिथाइल आइसो साइनाइट गैस के अपशिष्ट को पीथमपुर में जलाकर नष्ट करने का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। जिलेवासियों के साथ कांग्रेसी ने बस स्टैंड पर विशाल धरना प्रदर्शन किया है।
dhar news

Dhar News : यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर में जलाने के निर्णय का विरोध अब तेज हो गया है इस मामले को लेकर कांग्रेस ने आज यहाँ विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। आंदोलन में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा यूनियन कार्बाइड की जो जमीन भोपाल में है। यह उसको हड़पने की साजिश है।

सत्ता पक्ष या विपक्ष के बीच की राजनीतिक लड़ाई नहीं, ये पूरे इंदौर संभाग की लड़ाई

पीसीसी चीफ ने कहा कि भोपाल में हुए गैस कांड की तर्ज पर यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को यहाँ जलाने का दुष्प्रभाव पीथमपुर क्षेत्र की ही नहीं, पूरे इंदौर संभाग की जनता को भुगतना पड़ेंगे। ‘यह कोई सत्ता पक्ष या विपक्ष के बीच की राजनीतिक लड़ाई नहीं है। ये पूरे इंदौर संभाग की लड़ाई है। सरकार को इस मुद्दे को लेकर राजनीति या भाजपा-कांग्रेस से ऊपर उठकर मानवीयता के हिसाब से विचार करना होगा।’

सरकार से हस्तक्षेप कर तुरंत रोक लगाने की मांग

हाइकोर्ट के फैसले पर प्रदेश सरकार की चुप्पी को लेकर भी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सवाल उठाए। उन्होंने इसे आम जनता के साथ धोखा करने के समान बताया है। वहीं सीएम से कहना चाहता हूँ कि प्रदेश सरकार के पास जो लैंड बैंक है उसे जहरीले कचरे के निष्पादन के लिए उपयोग करें।

[dgv_vimeo_video id=”1041515510″]

[dgv_vimeo_video id=”1041515636″]

इस आंदोलन में शामिल हों भाजपा के लोग भी

पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा बोले यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में जला तो आने वाली पीढ़ियों को इसके भयानक परिणाम भुगतने पड़ सकते है। इस का विरोध सबको मिलकर करना चाहिए। वहीं भाजपा के लोग भी इस आंदोलन में शामिल हों। यह समय आंखों पर पट्टी बांधने का नहीं, मिलकर अत्याचार से लड़ने का है!

भोपाल के इस जहरीले कचरे को पीथमपुर में नहीं जलने दिया जाएगा

मनावर विधायक आदिवासी नेता हीरालाल अलावा ने कहा कि प्रदेश सरकार इंदौर संभाग के जिलों को बर्बाद करने के लिए यह कचरा यहां जलाना चाहती है।

[dgv_vimeo_video id=”1041515786″]

यह नेता हुए शामिल

कोंग्रेसियों ने कहा कि यह जहरीला कचरा पीथमपुर के लाथ-साथ इंदौर जो कि आर्थिक राजधानी है उसे भी बर्बाद कर देगा। इसलिए सरकार से हस्तक्षेप कर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई। इस विशाल प्रदर्शन में कांग्रेस पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा सहित कई बड़े कांग्रेसी नेता शामिल हुए।

धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1041515731″]

[dgv_vimeo_video id=”1041515871″]

[dgv_vimeo_video id=”1041515938″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews