
धार,मो आलताफ़। मध्यप्रदेश के धार (dhar) जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ कुक्षी के किसानों ने कलेक्टर, SDM को एक लिखित में शिकायत की है, कि कुक्षी के पास फेफड़ा गांव के मार्केटिंग सोसाइटी में कर्मचारी द्वारा चने के सैंपल को पास करने के लिए प्रति क्विंटल 100 से 200 रुपये के हिसाब से पैसे की मांग की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”717955520″]
यह भी पढ़े…Sarkari Naukari: असम राइफल्स ने निकाली हवलदार और सूबेदार पदों भर्ती, कुल वैकेंसी 1281, जाने डीटेल
आपको बता दें कि जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने एक टीम बनाकर नायब तहसीलदार राजेंद्र मीणा को किसान बना कर 3 दिन तक मार्केटिंग सोसायटी मैं भेजा गया, तब उस दौरान मार्केटिंग सोसाइटी के कर्मचारियों द्वारा किसान (नायब तहसीलदार) से चने के सैंपल पास करने के लिए पैसे की मांग की गई, तभी तत्काल नायब तहसीलदार ने मार्केटिंग सोसाइटी के कर्मचारी अर्जुन और पुष्पेंद्र को रंगे हाथ पैसे लेते गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया, मगर एक आरोपी समय पाते मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज जाँच शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”717955919″]
