
धार, मोअल्ताफ़। धार (Dhar) जिले के जनपद पंचायत सरदारपुर अंतर्गत आने वाली ऐसी कई ग्राम पंचायतें हैं जहां हितग्राही मूलक योजनाओं में भी जमकर वसूली की गई है जब तक ग्राम पंचायत के कर्ताधर्ताओं को खुश ना किया जाए तब तक ग्रामीणजन हितग्राही मूलक योजनाओं से वंचित ही रहकर मुख्यालय के चक्कर काटते रहते हैं। कुछ ऐसा ही मामला जनपद पंचायत सरदारपुर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चालनी का प्रकाश में आया है जहां मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच ने विष्णु और रोजगार सहायक रामसिंह गोहरीया के कार्यकाल मे जमकर पंचायतीराज कानून का उल्लंघन किया गया। हितग्राही मूलक योजनाओं में भी वसूलीबाजी कि गई और ये कर्ताधर्ता आपसी सांठगांठ के चलते हर बार बचते रहते हैं।
यह भी पढ़े…UK से नकाबपोश ने BJP को दी धमकी, रद्द हुआ साध्वी ऋतंभरा का कार्यक्रम
[dgv_vimeo_video id=”752210389″]
ग्रामीणों ने बताया कि इनके कार्यकाल में ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु 5-5 हजार की नकद राशि की वसूली की गई किंतु पूर्व सरपंच विष्णु का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बावजूद भी उन ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ प्राप्त नहीं हुआ इसी नाराजगी के चलते बुधवार को ग्रामीणों ने एकत्रित होकर ग्राम पंचायत में अपनी नाराजगी व्यक्त की लेकिन जब वसूल किए गए रुपयों से रोजगार सहायक सांफ पलटते नजर आया तो लोगों की नाराजगी थप्पड़ में तब्दील हो गई। जिसके बाद प्रशासनिक अमला जागा और ताबड़तोड़ ग्राम पंचायत चालनी पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देने लगे।
[dgv_vimeo_video id=”752209877″]
यह भी पढ़े…सोते समय सिर नहीं पैर के नीचे लगाएं तकिया, होंगे ये पांच फायदे
[dgv_vimeo_video id=”752208554″]
मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अमले ने ग्रामीणों के साथ न्याय किये जाने का विश्वास तो दिलाया है लेकिन दूसरी ओर रोजगार सहायक थप्पड़ मारने वाले सख्श पर कानूनी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि हितग्राही मूलक योजना से वंचित ग्रामीणों को प्रशासन न्याय दिला पाएगा या घुटना पेट की तरफ मुड़ने वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए भ्रष्टाचार के मुॅंह पर थप्पड़ मारने वाले गरीब पर कानूनी कार्रवाई कर मामले को दबाने का प्रयास किया जायेगा।
[dgv_vimeo_video id=”752218371″]
