Dhar : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 लाख का अवैध गांजा जब्त

Dhar : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 लाख का अवैध गांजा जब्त

धार,मो अलताफ़। धार जिले (Dhar news) के मनावर क्षेत्र (Manawar Police) में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार दबिश दी जा रही है। जिसमें क्षेत्र के खेतों से 318 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य 16 लाख 20 हजार रुपए है। वहीं पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े…Transfer : मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

एसडीओपी धीरज बब्बर ने बताया कि मनावर क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पुलिस चौकी सिंघाना के ग्राम अंजनिया में अनिल पिता गालिया मुवेल के खेत में लगा कपास व तुवर के पौधों के बीच 110 हरे गांजे के पौधे बरामद किए गए, जिसका वजन 220 किलोग्राम है। उक्त गांजे कीमत 11 लाख रुपए है।

[dgv_vimeo_video id=”760394497″]

यह भी पढ़े…चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में यात्री हुआ हादसे का शिकार, आरपीएफ जवान की मुस्तैदी से बची जान

इसी प्रकार उमरबन पुलिस चौकी के ग्राम कोरिया में दबिश दी गई जहां पर शेरू पिता मगन के खेत से 140 हरे गांजे के पौधे बरामद किए गए। जिसका वजन 96 किलोग्राम है, कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। इसी प्रकार क्षेत्र में मादक पदार्थ सेवन बिक्री एवं उत्पादन करने वाले 8 लोगों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

[dgv_vimeo_video id=”760392992″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews