
Dhar News : मध्य प्रदेश के धार जिले की पीथमपुर थाना पुलिस ने बाइक चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। चार आरोपियों के साथ चोरी की गई 81 बाइक भी पुलिस ने बरामद की हैं। इन जब्त बाइक की कीमत 50 लाख रुपए लगभग है।
यह है पूरा मामला
दरसअल पिछले कई दिनों से पीथमपुर सहित आसपास के क्षेत्र में बाइक चोरी होने की कई शिकायतें मिल रही थी, इसी आधार पर एसपी मनोज कुमार सिंह ने एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसने शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को राहुल, सुरेश, गोलू और राहुल को गिरफ्तार कर इनके पास से 50 लाख रुपए कीमत की 81 बाइक जप्त की है।

बता दें कि यह बाइकें मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से चोरी की गई थी। पकड़े गए चारों बदमाश एक ही गांव के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”825170332″]
