धार पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को पकड़ा, दो बाइक जब्त

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर कोर्ट पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Dhar News : मध्य प्रदेश की धार जिले के राजगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही से डेढ़ लाख रुपए कीमत की दो बाइक जब्त की है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजगढ़ में अमोदिया रोड पर ईदगाह के पास दो लोग खड़े हुए है जो कि दो माह पूर्व हुई पटवारी जयंत सिंह की बाइक चुराई थी। उसके बारे मे चर्चा कर रहे है। टीम ने घेरा बंदी कर मौके से दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने जब उनसे नाम पूछा तब उन्होंने अंकित पिता फुलचन्द्र कटारा और दूसरा पंकज पिता गोवर्धन कुमावत को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई।

आरोपियों को गिरफ़्तार कर कोर्ट में किया पेश

आरोपी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने राजेन्द्र कालोनी से बाइक चुराई थी और दूसरे आरोपी ने बताया कि बालक हाईस्कूल के सामने से एक बजाज की बाइक चुराई। दोनों ने चोरी की बाइक को कंजरोटा रोड भेरुजी मंदिर के सामने खंडर के पास झाडियों मे छिपाकर रखी थी। आरोपियों की निशानदेही पर दोनों बाइक बरामद की गई। दोनों को गिरफ़्तार कर कोर्ट पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews