
Dhar News : मध्य प्रदेश के धार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कपास के खेत से 420 गांजे के पौधे जब्त किए हैं। जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल, फरार आरोपी की तलाश जारी है।
दरअसल, मामला मनावर क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए उमरबन चौकी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान कुल 240 पौधे बरामद किए गए हैं। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मामला दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भमला वदा गांव के पास कपास के खेत में बड़ी तादाद में गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। बरामद किए गए पौधे का कुल वजन 607 किलो है। फिलहाल, पुलिस ने एनडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश जारी है। इसके लिए टीम का गठन कर लिया गया है और मुखबिर तंत्रों को एक्टिव कर लिया है।
SDPO ने दी जानकारी
एसडीओपी अनु बेनीवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मनावर क्षेत्र के उम्मीदवार चौकी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत कार्रवाई की गई है। इस दौरान 240 पौधे गांजे के बरामद किए गए हैं, जिसकी कुल कीमत करीब 30 लाख 35 हजार रुपए बताई जा रही है। फिलहाल, फरार आोपी की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”1024292319″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

