लॉकडाउन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज से बुजुर्ग की मौत, विधायक ने की जांच की मांग

लॉकडाउन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज से बुजुर्ग की मौत, विधायक ने की जांच की मांग

धार/मोहम्मद अंसार

धार में एक राशन की दुकान में मची भगदड़ के बाद पुलिस के लाठीचार्ज से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना धामनोद के गुजरी इलाके की है, जहां लॉक डाउन के द्वारा 2 घंटे की छूट दी जाती है। उसी दौरान 60 वर्षीय व्यक्ति दीपू बाजार में सामान खरीदने के लिए खड़े थे। बताया जा रहा है कि दुकानें बंद होने के दौरान भगदड़ का माहौल होने के बाद पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिये लोगों को खदेड़ने के लिये बल प्रयोग कर लाठियां चलाई और इसी दौरान वो व्यक्ति गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद पुलिस बल में एसडीओपी, टीआई सहित अन्य पुलिसकर्मी शमिल थे।

इस मामले में मृतक के बेटे का कहना है कि उनके पिता के शरीर पर लाठियों के निशान है और वो न तो बीमार थे न ही उन्हें कोई और दिक्कत थी, इसलिये मृत्यु की वजह पुलिस की मार ही है। लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सकता और जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा। एसपी आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस का काम है लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन कराना और वो अपना काम कर रही थी। उस व्यक्ति की मौत का क्या कारण है ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं आदिवासी विधायक पाची लाल मीणा ने पुलिस पर बर्बरता पूर्वक पिटाई का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews