अज्ञात बदमाशों ने की पुलिसकर्मियों पर फायरिंग , गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

FIRING-ON-JAIL-vehicle-IN-BHOPAL--

धार ।राजेश डाबी ।

जिले के सरदारपुर थाने के रिंगनोद चौकी अंतर्गत टांडा घाट में देर रात्रि करीब 12:15 बजे अज्ञात बदमाशों ने गश्त कर रहे 34 वी बटालियन के 2 पुलिस जवानों को गोली मार दी है , जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सरदारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है ।

पूरा घटनाक्रम राजगढ़ कुक्षी मार्ग पर स्थित टांडा घाट का है जहां एक वाहन सवार को लूटने के प्रयास से अज्ञात बदमाशों ने घाट में पत्थर जमाए थे , जिसके चलते वाहन सवार जैसे तैसे अपना वाहन बचाकर घाट में मौजूद पुलिस चौकी पर पहुंचा जहां रिंगनोद चौकी के दो जवान सोहन मेडा और ईश्वर सिंह पवार को घटना बताई जिसके बाद दोनों 34 वी बटालियन के जवान वाहन से मौके पर पहुंचे ।

इतने में बदमाशों ने जवानों के ऊपर फायरिंग कर दी एवं गोली वाहन को चीरते हुए जवानों के पैर में लगी जिसके बाद तुरंत वहां से जवानों ने अपने साथियों को वायरलेस के माध्यम से सूचना दी व क्षेत्र में गश्त कर रहे दूसरे जवान मौके पर पहुंचे इस दौरान बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए थे , वही मौके पर पहुंचे जवान तुरंत ही अपने घायल साथियों को सरदारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे ओर उनका उपचार शुरू करवाया , वहीं घटना की सूचना के बाद कुक्षी एसडीओपी टांडा थाना प्रभारी रिंगनोद चौकी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है ओर बदमाशों की तलाश की जा रही है , पूरा घटनाक्रम राजगढ़ कुक्षी मार्ग पर टांडा घाट का है जहां अज्ञात बदमाशों ने पुलिस जवानों पर फायर कर दिया था जिसमें 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए , जिनका उपचार सरदारपुर में जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews