नागरिकता कानून पर बोले वन मंत्री, ‘पहले पीएम मोदी और शाह दिखाएं कागज़’

नागरिकता कानून पर बोले वन मंत्री, ‘पहले पीएम मोदी और शाह दिखाएं कागज़’

धार। मोहम्मद अंसार।

धार जिले गंधवानी में गौशाला के उद्घाटन के दौरान वन मंत्री उमंग सिंगार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीएए और एनआरसी को लेकर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी-शाह पहले बताएं कि उनके पास क्या प्रमाण हैं। फिर वह जनता से सवाल करें कि वह कितने साल से यहां हैं।

आदिवासी नेता झारखंड प्रभारी वन मंत्री उमंग सिंगार ने एक बड़ा बयान दिया है। धार जिले के गंधवानी के पास काबारवा गांव में गौशाला का उद्घाटन समारोह शामिल हुए वन मंत्री उमंग सिंगार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह दोनों जनता को बताएं 1951 से पहले के उनके दादा परदादा के दस्तावेज के प्रमाण है कि नहीं। उसके बाद देश की जनता से पूछें कि तुम्हारे दस्तावेज प्रमाण हैं कि नहीं। जब भारत सरकार ने आधार कार्ड को मान्यता दी है तो फिर सीएए-एनआरसी लाकर जनता को भ्रमित क्यों किया जा रहा है। मोदी जी जनता के सामने कह रहे हैं एनआरसी लागू नहीं होगी और अमित शाह लोकसभा में कह रहे हैं सीएए-एनआरसी दोनों लागू होंगे। जब दोनों में आपस में एक नहीं है। स्वभाविक है इनमें ही मनमुटाव हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews