पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे आज लोकतंत्र बचाओ अभियान की शुरुआत

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे आज लोकतंत्र बचाओ अभियान की शुरुआत

धार ।।राजेश डाबी ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज बदनावर पहुंचकर आगामी उप चुनाव का शंखनाद करेंगे ।। वे प्रातःकरीब 10:00 बजे भोपाल से प्रस्थान करके 10:45 पर उज्जैन आएंगे जहां बाबा महाकाल के दर्शन कर प्रदेश भर में उपचुनाव में जीत हेतु आशीर्वाद लेंगे तथा करीब 1 घंटे रुकने के पश्चात 11:45 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर लगभग 12:00 बजे बदनावर पहुंचेंगे जहां पर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा लोकतंत्र बचाओ अभियान की शुरुआत करेंगे ,साथ ही कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे । तत्पश्चात संभावित प्रत्याशियों से वन टू वन चर्चा करेंगे एवम विचार विमर्श करेंगे ।आगामी कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में 15 महीने की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां एवं किए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखकर उनसे आगामी उपचुनाव में अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए वोट मांगने की अपील भी करेंगे ।।

ज्ञात को की इसी महीने की 3 तारीख को यह दौरा होना था लेकिन अत्यधित बारिश की वजह से यह दौरा निरस्त हो गया था । वही आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्वागत हेतु होर्डिंग एवं पोस्टर से पूरी बदनावर के सभी मार्ग पटे पड़े हुए हैं जगह-जगह उनके स्वागत हेतु बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं,तथा जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ ही कई पूर्व मंत्री एवं विधायक वहां पहुंच चुके हैं या पहुंचने वाले हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews