ग्राम पंचायत सचिव ने रिश्वत में मांगे 100 रूपये, Video वायरल

ग्राम पंचायत सचिव ने रिश्वत में मांगे 100 रूपये, Video वायरल

धार, डेस्क रिपोर्ट। रिश्वत चाहे एक लाख की हो या सौ रूपये की, होती रिश्वत ही है। किसी गरीब के लिए सौ रूपये भी बहुत मायने रखते हैं और रिश्वत लेने वाले इस रकम को भी नहीं छोड़ते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है धार जिले के जनपद पंचायत बाग में, जहां ग्राम पंचायत सचिव द्वारा 100 रूपये की रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है।

नकली सीबीआई अधिकारी चढ़े पुलिस के हत्थे, डिसलरी मलिक को बनाया था लूट का शिकार

ग्राम पंचायत बरखेड़ा का यह सचिव समग्र आईडी ट्रांसफर करने के लिए 100 रूपये की रिश्वत ले रहा था। सामने वाला व्यक्ति बेहद गरीब था और उसने जब 50 रूपये देने की कोशिश की तो सचिव ने उसे झिड़क दिया। बाद में ग्रामीण को मजबूरन 100 रुपये देना पड़ा। वीडियो में दिखाई दे रहा पंचायत सचिव बनसिंह सोलंकी निवासी ग्राम भमोरी (सोल्यापुरा) का रहने वाला है। लोगों का कहना है कि सचिव हमेशा से ही गरीबों से पैसे ऐंठता रहता है और ग्राम पंचायत के विकास कार्यों पर भी ध्यान नहीं देता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हमने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेंद्र जाट से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो आज का है और इस मामले की जानकारी मिलते ही सचिव को सस्पेंड किए जाने के लिए जिला पंचायत सीईओ को प्रतिवेदन भेजा गया है।

[dgv_vimeo_video id=”584300283″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews