
Dhar News : धार जिले के भोजशाला में अज्ञात लोगों ने मां वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। जिसकी जानकारी लगते ही प्रशासन ने तुरंत प्रतिमा को वहां से हटा दिया थी। हालांकि, प्रतिमा अभी कहां रखी गई है इसकी जानकारी प्रशासन द्वारा उजागर नहीं की गई है। इस पूरी घटना के बाद से ही मुद्दा अब गर्माने लगा है। इसी कड़ी में आज हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
इस दौरान भोजशाला में मां वाग्देवी की पूजा की गई और हवन भी किया गया। इसके बाद प्रसादी वितरण के साथ इस आयोजन का समापन हुआ। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल भोजशाला के अंदर और बाहर मौजूद रहा। बता दें कि भोजशाला में प्रति मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ होता है।
[dgv_vimeo_video id=”863483615″]
भोज उत्सव समिति अध्यक्ष ने कही ये बातें
भोज उत्सव समिति अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यह सत्याग्रह सालों से चली आ रही है और आज इसी इसी का पालन किया गया है। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दो दिन पहले की हुई इस घटना के बाद लोगों में उत्सुकता जगी है। एक आशा जागृत हुई है और एक विश्वास जगा है। साथ ही प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द-से-जल्द मां को लंदन से लाएं और यहां पर स्थापित करें।
[dgv_vimeo_video id=”863477883″]
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

