Dhar Crime News: अवैध संबंध छिपाने के लिए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

Dhar Crime News: अवैध संबंध छिपाने के लिए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

Dhar News : मध्य प्रदेश के धार जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जब एक पति ने अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। साथ ही, तीनों से पुछताछ की जा रही है।

ग्राम महापुरा का मामला

दरअसल, मामला राजगढ थाना अंतर्गत ग्राम महापुरा का है। जब अपने अवैध रिश्ते को छिपाने के लिए आरोपी पति ने अपनी मां और दादा के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसे फांसी पर लटका दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

हत्या का प्रकरण दर्ज

वहीं, मृतिका के माता-पिता की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच की गई तो सच सामने आया। जिसमें पता चला कि आरोपी ने गला दबा कर उसकी मौत की साजिश रची। जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”843464510″]

धार से मो. अल्ताफ़ की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews