
Dhar News : मध्य प्रदेश के धार जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मंदिर के अंदर बैठे तेंदुए ने पुजारी मदनलाल के ऊपर हमला कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुजारी को छुड़ाकर तेंदुए को भगाने की कोशिश की। आनन फानन में वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी गई।
सावलाखेड़ी की घटना
दरअसल, मामला उमरबन के ग्राम सावलाखेड़ी का है। जब गांव में तेंदुआ घूस आया। बता दें कि पूजारी रोज की तरह मंदिर के अंदर पूजा पाठ करने के लिए गए थे। तभी मंदिर के अंदर बैठे तेंदुए ने इनपर हमला कर दिया। पुजारी ने जोर जोर से आवाज लगाई जिससे आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर पुजारी की जान बचाई। साथ ही तेंदुए को भगाने की कोशिश की पर तेंदुआ मंदिर के अंदर वापस आ गया। इससे पूरे गांव में डर का माहौल बना हुआ है।
रेस्क्यू जारी
वहीं, वन विभाग को जानकारी मिलते ही अधिकारी सावला खेड़ी तुरंत पहुंचे। इधर, घायल पुजारी को उमरबन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति होने की वजह से पुजारी को धार के जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुआ अभी भी मंदिर परिसर के अंदर है, जिसे वन विभाग द्वारा रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है।
धार से मो. अंसार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

